कुंभ स्पेशल Home  
 


परिवहन निगम द्वारा मेले में की गयी व्यवस्था

0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा कुम्भ मेला 2010, हरिद्वार में यात्रियों की सुविधा के लिये देश के भिन्न-भिन्न स्थानो से 2000 बसें संचालित की जा रही है। यात्रियों द्वारा बस बुक कराने पर निगम द्वारा 5 प्रतिशत की छूट दिये जाने का प्राविधान किया गया है। आरक्षण हेतु नजदीकी डिपो के परिवहन निगम अधिकारियों से सम्पर्क करें।

मेला क्षेत्र के बस स्टेशन  :

  1. ऋषिकुल बस स्टेशन (आई0एस0बी0टी0) - सहारनपुर, शामली, अम्बाला, चण्डीगढ़, शिमला आदि मार्गो की ओर जाने वाली सेवायें।

  2. ऋषिकुल बस स्टेशन- मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, अलीगढ़, मथुरा, आगरा आदि मार्गो की ओर जाने वाली सेवायें।

  3. चण्डीघाट- मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, बिजनौर, कानपुर, लखनऊ आदि मार्गो की ओर जाने वाली सेवायें।

यात्री कृपया ध्यान दें :

  1. यात्री अपना पहचान पत्र / वोटर कार्ड / राशन कार्ड साथ रखें।

  2. केवल अधिकृत वाहन / स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों से ही यात्रा करें।

  3. मेला क्षेत्र में यातायात बढ़ने पर निकटवर्ती होल्डिंग पार्किंग स्टेशनों का उपयोग करें।

  4. यातायात नियमों का पालन करें।

  5. किसी भी अपरिचित व्यक्ति से कोई खाने / पीने का सामान न रखें।

Back